हाजी के निधन से हम लोगों ने एक अभिभावक को खो दिया : मंत्री जोबा
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को झामुमो के विधायकों एवं अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को चाईबासा लालकिला टुंगरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा मझगांव विधायक निरल पूर्ति चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने शामिल होकर मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को झामुमो के विधायकों एवं अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को चाईबासा लालकिला टुंगरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने शामिल होकर मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री जोबा मांझी ने हाजी हुसैन अंसारी साहब के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि इससे झारखंड राज्य को अपूर्णीय क्षति हुई है, हम लोगों ने एक अभिभावक खो दिया है। मौके पर केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, मो. फिरोज, दीपक प्रधान, सुनील सिरका, अकबर खान, डोमा मिज, मोनिका बोयपाई, आश्रिता देवगम, राहुल तिवारी, हाजी नजाम, रिशु खान, तफ्जुल हुसैन, तहसीन अख्तर, सरफराज आलम, इकबाल, मो.तारिक, शेख सन्नी, इकबाल अहमद, लखबीर सिंह, पप्पू बोयपाई, महावीर गुप्ता, दिनेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।