रोट्रेक्ट क्लब की ओर से मवि असुरा में बच्चों के बीच बांटा गया मास्क
रोट्रेकट क्लब चाईबासा की ओर से झींकपानी प्रखंड के मध्य विद्यालय असुरा में कोरोना वायरस के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बच्चों के बीच मास्क बांटा गया। यह पूर्व रो. घनश्याम मुंधड़ा व रो. अमन गुप्ता की ओर से प्रायोजित किया गया था।
जासं, चाईबासा : रोट्रेकट क्लब चाईबासा की ओर से झींकपानी प्रखंड के मध्य विद्यालय असुरा में कोरोना वायरस के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बच्चों के बीच मास्क बांटा गया। यह पूर्व रो. घनश्याम मुंधड़ा व रो. अमन गुप्ता की ओर से प्रायोजित किया गया था। कार्यक्रम में लगभग 400 मास्क का वितरण किया गया। साथ ही साथ ग्लोबल हैंड वॉशिग डे बच्चों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में असुरा मिडिल स्कूल के प्राचार्य अनंत लाल विश्वकर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष राहुल सर्राफ, हर्ष राज मिश्रा, अक्षय कुमार गुप्ता, सदाशिव, विनय दोदराजका, गिरीश दोदराजक, अक्षय चौबे, अमन गुप्ता, निशांत कुमार ने अपनी सहभागिता दी।