किसान बिल के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
चाईबासा नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसान मजदूर विरोधी काला कानून पास करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाना गया।
जासं, चाईबासा : चाईबासा नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसान मजदूर विरोधी काला कानून पास करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाना गया। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि किसान-मजदूर विरोधी काला कानून पास करने के विरोध में गत 2 से 31 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। टोंटो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास के नेतृत्व में बामेबासा पंचायत के अंतर्गत हड़ीरा गांव में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए इस्माइल सिंह दास ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि बिल में किसानों को मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को समाप्त कर दिया गया तथा कांट्रेक्ट फार्मिंग को बढ़ावा देकर किसानों को अपनी ही जमीन में ठेका मजदूरी करने पर मजबूर करने पर तुली है। बैठक के पश्चात टाटा बारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम पर्यवेक्षक नीरज कुमार झा, महिला कांग्रेस टोंटो प्रखंड अध्यक्ष नीति गोडसोरा, बबलू दास, विजय सिंह तुबिद, पीटर बारी, रवि पान, पंकज सिंह कुंटिया, मनोरंजन सिंह कुंटिया, बादुला हेस्सा, सिदिऊ होनहागा आदि मौजूद थे।