विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाईबासा के लातारसिका में अवैध शराब भट्ठियों पर कार्रवाई, 6 भट्ठियां ध्वस्त; 2400 किग्रा जावा महुआ नष्ट

By Sudhir PandeyEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 01 Oct 2026 06:42 PM (GMT+05:30)

पुलिस और उत्पाद विभाग ने चाईबासा के लातारसिका गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

लातारसिका गांव में अवैध महुआ शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है।

लातारसिका गांव में अवैध महुआ शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है।

HighLights

  1. पुलिस और उत्पाद विभाग ने चाईबासा में अवैध शराब पर की कार्रवाई।

  2. लातारसिका गांव में छह अवैध महुआ शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं।

  3. 2400 किलोग्राम जावा महुआ और 7 लीटर तैयार शराब नष्ट हुई।

जासं, चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लातारसिका गांव में अवैध महुआ शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। 
 
मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस छापेमारी अभियान में छह अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
 

गुप्त सूचना पर संयुक्त टीम ने बोला धावा 

पुलिस को लातारसिका गांव में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब तैयार किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने लातारसिका गांव में अचानक छापेमारी की। 
 
पुलिस बल को देखते ही शराब निर्माण में लगे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और वे मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
 

2400 किलो जावा महुआ और उपकरण नष्ट 

स्थल की गहन जांच के दौरान टीम ने छह अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही शराब भट्ठियों को ढूंढ निकाला। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी भट्ठियों और वहां रखे शराब निर्माण के उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। 
 
इसके अलावा, शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया लगभग 2400 किलोग्राम जावा महुआ और 7 लीटर तैयार महुआ शराब को भी नष्ट कर दिया गया।
 

धंधेबाजों की पहचान में जुटी पुलिस 

कार्रवाई के बाद पुलिस अवैध शराब निर्माण और इस कारोबार में लिप्त मुख्य धंधेबाजों की पहचान करने में जुट गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 
 
साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।