नोवामुंडी पुलिस ने चलाया वाहन चे¨कग अभियान
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय थाना के समीप मुख्य सड़क पर वा
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 05:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय थाना के समीप मुख्य सड़क पर वाहन चे¨कग अभियान चलाया। सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार मेहता के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस कर्मियों ने मुख्य सड़क पर हेलमेट, ड्राइ¨वग लाइसेंस व इंश्योरेंस के अलावा ऑनर बुक की जांच कर की। जांच के दौरान वाहन से संबंधित कागजात नहीं मिलने पर घर से लाकर दिखाने के बाद मोटरसाइकिल थाने से ले जाने के लिए कहा गया। वाहन जांच होते देख अधिकतर दो पहिया वाहन चालक दूसरे रास्ते से निकल कर जाते देखे गए। पुलिस ने बताया कि जिला कार्यालय के निर्देश पर मुख्य सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहनों से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें