बचपन से दिव्यांग, फिर भी सरकार नहीं दे रही लाभ
संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव पंचायत के हतनादौड़ा टोला के 45 वर्षीय पातार चाम्पिया बचपन से ही ि
संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव पंचायत के हतनादौड़ा टोला के 45 वर्षीय पातार चाम्पिया बचपन से ही दिव्यांग हैं। वो गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करता हैं लेकिन सरकार की नजरों में वो अमीर हैं। तभी तो उसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज नहीं किया गया है। पातार चम्पियां ने बताया कि उसे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। दिव्यांगता पेंशन तक नहीं मिलती। इसके लिए कई बार पंचायत मुखिया व प्रशासन को लिखित आवेदन देकर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति नहीं हुई। राशन कार्ड बनाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के कई पदाधिकारी व कर्मियों समेत डीलर से गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने नहीं सुना। पांच बच्चे समेत पत्नी को मिलाकर परिवार में कुल सात सदस्य हैं। पातार ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता हूं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने में असमर्थ हूं। बरसात के दिन में काम नही मिलने के कारण भीख मांगकर परिवार का पालन-पोषण करता हूं।