Chaibasa News: बड़ाजामदा में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पश्चिम सिंहभूम के बड़ाजामदा में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपी मो. सफीक को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार ...और पढ़ें

पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
HighLights
मो. सफीक उर्फ मो. राजा आदित्यपुर से दबोचा गया।
चाईबासा न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को चाईबासा न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना 27 अगस्त की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिजनों ने 30 अगस्त को नोवामुंडी स्थित महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
SDPO के नेतृत्व में बनी टीम ने आदित्यपुर से दबोचा
चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित एचडी रोड मुस्लिम बस्ती में दबिश देकर आरोपी मो. राजा को दबोच लिया।
