गुवा के हिरजीहा¨टग में धूमधाम से हुई करम पूजा
संवाद सूत्र, गुवा : गुवा के हिरजीहा¨टग में गुरुवार को करम पूजा का शुभारंभ किया गया। इस दौ
संवाद सूत्र, गुवा : गुवा के हिरजीहा¨टग में गुरुवार को करम पूजा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ गृह देवता करम राजा को स्मरण कर करम देव के नाम से दीप जलाया गया। पूजा शुरू होते ही लोग अपने घर से ¨सगबोंगा को याद करते हुए जावारानी को नदी घाट से लाने के लिए सपरिवार नदी गए। कारो नदी में पूजा-अर्चना कर जावारानी को माथे पर उठाकर ढोल- नगाड़े और नृत्य करते हुए अपने घर में लाकर स्थापित किया। तीन दिन बाद शनिवार को सारंडा के जंगल से ढोल-नगाड़े व पूजा-पाठ कर करम राजा को घर लाया जाएगा और उसे अपने घर में जावारानी के साथ स्थापित किया जाएगा। इस दौरान लोग रातभर जगराता कर घर की सुख-शांति की कामना करेगें। इस दौरान प्रकृति देवी राजा करम और रानी जावा के आराधना के साथ महिलाएं नृत्य-गीत गाएंगी। करम पूजा के अवसर पर विजय बुकरु, मुखिया रामनाथ सामद, रोहित टुटी, जमुना ¨पगुवा, संगीता बोयपोय, ओनामी लोहरा, प्रियंका सांडिल, नैना बुकरु, मिथुन बुकरु, अर्जुन बुकरु, दुलाल बुकरु सहित अन्य मौजूद थे।