झुंड से बिछड़े हाथी ने छह घरों को क्षति पहुंचाई
संवाद सूत्र, बड़बिल : क्योंझर के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन हाथियों का उपद्रव बढ़ता ही जा रह
संवाद सूत्र, बड़बिल : क्योंझर के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन हाथियों का उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है। जिले के सबसे अधिक प्रभावित चंपुआ वन मंडल क्षेत्र के ग्रामीण हाथियों के आतंक के साये में जीने को विवश हैं। बुधवार रात चंपुआ वन मंडल अंतर्गत कासिरा गांव में झुंड से अलग हो चुके एक हाथी ने गांव के कई घरों को क्षति पहुंचाई। कासिरा गांव निवासी रवि मुंडा के घर की दीवार को हाथी ने तोड़ दिया। दीवार गिरने से घर में सो रही एक महिला का पैर टूट गया। परिजनों ने घायल महिला को चंपुआ स्थित सरकारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि 23 हाथियों के झुंड से अलग उक्त हाथी ने बाद में रजिया के बरबरिया और तुंतुना ग्राम में प्रवेश कर क्रमश: चार और एक घर को नष्ट कर दिया है।