बेरोजगार युवक-युवतियों को योग्यता के आधार पर रिक्त पदों पर दी जाय नियुक्ति : गोविद
महिला सेवा मंडल के प्रदेश सचिव गोविद चंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 08:37 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:37 PM (IST)
जासं, चाईबासा : महिला सेवा मंडल के प्रदेश सचिव गोविद चंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को है। झारखंड राज्य को अलग हुए 20 वर्ष होने के बावजूद अभी तक बड़ी संख्या में तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय पद रिक्त हैं। सरकार योग्यता के अनुसार बेरोजगार युवक-युवतियों को इन पद पर नियुक्त कर बेरोजगारी दूर कर सकती है। साथ ही साथी प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं को उच्च व प्राथमिक विद्यालयों में अतिशीघ्र नियुक्त किया जाय, ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधार हो सके। उन्होंने दिव्यांगों व विधवाओं को अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें