राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार में प्रतिभा दिखाएंगे अंशु व ममता
संवाद सहयोगी, चाईबासा : बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय भारत सरकार कोलकाता के तत्वा
संवाद सहयोगी, चाईबासा : बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय भारत सरकार कोलकाता के तत्वाधान में एसपीजी बालक उच्च विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम शर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि बच्चों के प्रति विज्ञान का नव परिवर्तन, विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, वैज्ञानिक सोच की उत्पत्ति के प्रति उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से विज्ञान सेमीनार का आयोजन करना आवश्यक प्रतीत होता है। यह एक प्रतियोगिता है इससे रचनात्मक सोच की परख होती है। देश की सामाजिक, आर्थिक विकास में विज्ञान की अहम भूमिका है। सेमिनार के माध्यम से बच्चों में आत्मबल एवं वाक शक्ति में इजाफा होता है। बच्चे इससे सशक्त बनते हैं। विज्ञान सेमिनार में बच्चों के लिए औद्योगिक क्रांति 4.0 क्या हम तैयार हैं? विषय पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपने विज्ञान की प्रस्तुती दी । सेमिनार में 58 विद्यालयों के 66 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुती दी। प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर चयन के लिए निर्णायक मंडली में पुरुषोत्तम शर्मा, राऊतु पुरती, गदाधर हजरा मौजूद थे। इसमें सर्वश्रेष्ठ दो वक्ता का चयन किया गया। जिसमें प्रथम अंशु सवैंया वर्ग नौ एसपीजी मिशन बालिका उच्च विद्यालय व द्वितीय ममता महतो वर्ग दस कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मनोहरपुर शामिल है। दोनों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुती देंगे। इस मौके पर अलोक प्रधान, विजय पात्रा, हिमांशु शेखर, उषा प्रधान, रुमूल बरजो, एमलेन कंडुलना, मंत्रोश्वर हेम्ब्रम, हरीश लकड़ा, फ्रांसिस सुलंकी, प्रेम प्रकाश चिरमाको समेत अन्य मौजूद थे।