भारत बंद सफल बनाने को कांग्रेस ने किया मंथन
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से 10 सितंबर को आहूत भारत बंद को
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 08:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से 10 सितंबर को आहूत भारत बंद को लेकर शुक्रवार को जगन्नाथपुर ¨सह मार्केट समीप स्थित भारतमाता कल्याण मंडप भवन में कांग्रेस की जगन्नाथपुर प्रखंड कमेटी ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुरुचरण ¨सकू ने की। इस दौरान भारत बंद की सफलता को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भारत बंद के समर्थन में जगन्नाथपुर, जैतगढ़, डांगोवापोसी, गुवा, जामदा, किरीबुरु, नोवामुंडी सहित अन्य क्षेत्र के दुकानदारों से सहयोग मांगा। बैठक में बबलू गोप, बिजय नायक, मंगा बकला, शिवचरण बानरा, छात्र नेता विनीत कुमार लागुरी सहित अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें