महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी पर परिवाद समिति के पास करें शिकायत : कस्तूरी बोयपाई
जासं चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोहार कार्यालय गांधीटोला में बिरसा एवं जोहार की आंत
जासं, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोहार कार्यालय गांधीटोला में बिरसा एवं जोहार की आंतरिक जोहार समिति की बैठक सोमवार को हुई। टाटा कॉलेज की पूर्व प्राचार्य कस्तूरी बोयपाई ने बताया कि जहां भी किसी कार्यालय के कार्यस्थल, प्रशासनिक यूनिट विभिन्न स्थानों या उपखंडीय स्थलों पर स्थित है। यहां आंतरिक परिवाद समिति सभी प्रशासनिक यूनिटों पर या कार्यालयों में कार्यरत किसी महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी या यौन उत्पीड़न की घटना होती है तो पीड़ित महिला लिखित रूप में परिवाद समिति के पास शिकायत कर सकती है। नोवामुंडी बिरसा की अंबिका दास ने बताया कि लिखित शिकायत घटना के तीन महीने के भीतर किया जाना जरूरी है। शिकायत मिलने के दस दिन के अंदर यह समिति घटना की जांच कर नियोजन या जिला अधिकारी को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराकर सजा की भी सिफारिश करेगी। घनश्याम गागराई ने बताया कि प्रत्येक जिले में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं महिला कर्मियों की सुरक्षा के लिए सामाजिक कार्य क्षेत्र में प्रख्यात और महिलाओं की समस्याओं के प्रति समिति प्रतिबद्ध होता है।