महिला कालेज में कोरोना संक्रमण के बचाव को ली गई शपथ
कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से संचालित महिला कालेज चाईबासा में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अर्पित सुमन के नेतृत्व में ऑनलाइन शपथ ली गई।
जासं, चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से संचालित महिला कालेज चाईबासा में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अर्पित सुमन के नेतृत्व में ऑनलाइन शपथ ली गई। इस शपथ समारोह में एनएसएस यूनिट के सभी छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही महिला कालेज चाईबासा के शिक्षक मोबारक करीम हाशमी, डा. पुष्पा कुमारी, डा. सलोनी टोपनो, मिथिलेश सिंह, गिरीश चंद्र एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा इग्नू महिला कालेज चाईबासा के सभी कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। इस शपथ समारोह के बाद शिक्षकों के द्वारा संबोधन भी किया गया। इसमें विशेष रूप से जागरूक रहने की बात कही गई। इसके तहत फेस मास्क, दो गज की दूरी, हाथों को नियमित रूप से अच्छी तरह साबुन और पानी से धोने के प्रति जागरूक किया गया तथा जबतक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं स्लोगन को दोहराया गया।