विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाईबासा तुरतुंग तीरंदाजी केंद्र के दो तीरंदाज और कोच का झारखंड टीम में चयन, Jaipur National Archery में साधेंगे निशाना

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:58 PM (IST)

चाईबासा के तुरतुंग तीरंदाजी केंद्र के योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम का चयन झारखंड तीरंदाजी टीम में हुआ है। वे ...और पढ़ें

तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम इंडियन राउंड बालक वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम इंडियन राउंड बालक वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

HighLights

  1. योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी में।

  2. सहायक प्रशिक्षक सुमित सिंकू झारखंड टीम के आधिकारिक कोच।

संवाद सूत्र, चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सिकुरसाई के तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के दो प्रतिभाशाली तीरंदाजों का चयन झारखंड तीरंदाजी टीम में हुआ है। 
 
आगामी 25 से 28 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने जा रही 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में केंद्र के योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम इंडियन राउंड बालक वर्ग में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
इसके साथ ही, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तुरतुंग आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के सहायक प्रशिक्षक सुमित सिंकू को झारखंड तीरंदाजी टीम का आधिकारिक प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। 
 
जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम के कोच के रूप में उन्हें पहली बार यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

प्रशिक्षण केंद्र में खुशी का माहौल 

दो खिलाड़ियों के राज्य टीम में चयन और सहायक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र और पूरे जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। 
 
इस शानदार उपलब्धि पर केंद्र के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाड़ेया, सीता पाड़ेया, सुशील कुमार सिंकू, सुभाष जोंको, हीराबती देवगम, जानो पुरती सिंकू, कन्हैया लाल बुड़ीउली और गारदी कुंटिया सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई दी है।
 
केंद्र के पदाधिकारियों ने पूर्ण विश्वास जताया है कि योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम जयपुर प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन करेंगे। 
 
साथ ही, उन्होंने कोच सुमित सिंकू को भी उनकी नई और गौरवशाली जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।