कृषि सुधार अधिनियम किसानों के हित में नहीं : दीनबंधु बोयपाई
पश्चिम सिंहभूम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने कृषि बिल को लेकर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कृषि सुधार अधिनियम किसानों के हित के लिए नहीं बनी है बल्कि पूंजीपतियों के हित के लिए सुनियोजित तरीके से बनाया गया बिल है।
जासं, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने कृषि बिल को लेकर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कृषि सुधार अधिनियम किसानों के हित के लिए नहीं बनी है, बल्कि पूंजीपतियों के हित के लिए सुनियोजित तरीके से बनाया गया बिल है। भाजपा के सहयोगी दल की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का इस्तीफा देना भी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार द्वारा जबरन थोपा जा रहा कृषि बिल किसानों के हित में नहीं है। इस बिल का कृषि उन्नत राज्यों में किसानों द्वारा स्वयं विरोध-प्रर्दशन किया जा रहा है। आज के किसान जागरूक हैं उच्च शिक्षित हैं उनमें बहुत अच्छी समझ है कि कृषि बिल उनके हित में है या नहीं। पूरे भारतवर्ष में किसानों द्वारा इस बिल के विरोध में प्रदर्शन जारी है। आप कैसे कह सकते हैं कि विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। सरकार खुद के गिरेबान में झांककर देखे।