विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaibasa: कोल्हान के जंगलों से 5 नक्सली गिरफ्तार, हथियार सहित कई सामान बरामद

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Tue, 08 Aug 2023 05:31 PM (IST)

Jharkhand Naxalites पश्चिमी सिंहभूम के चाईबास स्थित कोल्हान के जंगल में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलो ...और पढ़ें

कोल्हान के जंगलों से 5 नक्सली गिरफ्तार, हथियार सहित कई सामान बरामद
कोल्हान के जंगलों से 5 नक्सली गिरफ्तार, हथियार सहित कई सामान बरामद

HighLights

  1. सुरक्षाबलो ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है
  2. सभी नक्सली चाईबासा जिले टोटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
  3. गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समानों की बरामदगी की है।

जागरण संवाददाता, चाईबासा: झारखंड में के पश्चिमी सिंहभूम के चाईबास स्थित कोल्हान के जंगल में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलो ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

नक्सलियों की पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में जय सिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, मदन अंगरिया, अभिषेक हंसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े, सुकलाल बारा उर्फ चाड़ा और मोने तियू का नाम शामिल है।

सभी नक्सली चाईबासा जिले टोटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया है।

कब्जे से हथियार भी बरामद 

हालांकि, कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले, वहीं गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समानों की बरामदगी की है।