षष्ठी माता की पूजा का हुआ आयोजन
संवाद सूत्र, बंदगांव : शनिवार को ओड़िया बहुत घरों में माता षष्ठी की पूजा अर्चना की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:25 PM (IST)
संवाद सूत्र, बंदगांव : शनिवार को ओड़िया बहुत घरों में माता षष्ठी की पूजा अर्चना की गई। प्रतिवर्ष गणेश पूजा के 1 दिन बाद षष्ठी को घर घर में माता का पूजा का आयोजन होता है। माता की पूजा में चना मटर कुल्थी एक दिन पूर्व ¨भगाकर रखा जाता है। पूजा के दिन इसी भींगे हुए चने को प्रसाद के रूप में पूजा किया जाता है। पूजा में खीरा झींगी आदि के गोटा फल का जरूरत होता है। हल्दी से सने धागा एवं छोटे-छोटे कपड़े को पूजा में चढ़ाया जाता है। पूजा के बाद घर के पुरुष सदस्य पीला सुधा को हाथ में बांधते हैं एवं महिलाएं पीला कपड़ा को अपने कपड़े में बांध कर रखती है। परिवार के खुशहाली एवं बच्चों के निरोग रहने को लेकर पूजा का आयोजन किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें