Move to Jagran APP

आनंदपुर मुंडा टोला में मिला प्रतिबंधित मांस छ: के खिलाफ मामला दर्ज, दो हिरासत में

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर के बारोडा (मुंडा टोला) में पुलिस ने लालो सोय के घर से प्रतिबंधित मांस जब्त किया। इस संबंध में पुलिस छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 07:37 PM (IST)
आनंदपुर मुंडा टोला में मिला प्रतिबंधित मांस
छ: के खिलाफ मामला दर्ज, दो हिरासत में
आनंदपुर मुंडा टोला में मिला प्रतिबंधित मांस छ: के खिलाफ मामला दर्ज, दो हिरासत में

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर के बारोडा (मुंडा टोला) में पुलिस ने लालो सोय के घर से प्रतिबंधित मांस जब्त किया। इस संबंध में पुलिस छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मामले में पशु चिकित्सक संजय घोलटकर ने जब्त मांस का सैंपल लिया और बाकी अवशेष मांस को नष्ट कर दिया गया। आनंदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशी को काटकर मांस का कारोबार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पहुंची पुलिस को आनंदपुर के बारोडा टोला सरना स्थल के पास एक मवेशी के काटे जाने का सुराग मिला। काटे गए स्थान पर मवेशी के अवशेष पड़े मिले, जिसे पुलिस ने नष्ट करा दिया। पूछताछ के क्रम में वहां लालो सोय, गुरा सुरीन, टुडु हेंब्रोम, कोंदा लुगुन, रैबु बुढ़, बुधवा सुरीन के नाम की पुष्टि हुई। घटनास्थल के नजदीक रहने वाले लालो सोय अपने घर से फरार था। पुलिस ने शक के आधार पर घर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त किया, जो कि एक गमला में रखा हुआ था। इधर मामले में सरना स्थल के पास प्रतिबंधित पशु को काटे जाने से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। पुलिस द्वारा कार्रवाई कर मांस जब्त किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपियों के फरार रहने के कारण मामले का पूरा खुलासा नहीं हो पाया है। आनंदपुर थाना पुलिस मामले में नामजद दो आरोपित रैबु बुढ़ व बुधवा सुरीन उर्फ बाया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.