धोखे से छात्रा को बुलाकर किया दुष्कर्म
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर में दो पत्नियों के पति द्वारा धोखे से एक छात्रा को उसके पिता के बी
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर में दो पत्नियों के पति द्वारा धोखे से एक छात्रा को उसके पिता के बीमार होने की खबर देकर गांव बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। घटना को लेकर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना बीते गुरुवार की है। रविवार को पीड़िता ने मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित विश्वनाथ दास को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपित की दो पत्नियां हैं। पीड़िता के पिता के साथ अच्छे संबंध भी हैं। पीड़िता आरोपित को गांव के रिश्ते से चाचा कहकर संबोधित करती थी। जानकारी के अनुसार पीड़िता राउरकेला में आइटीआइ की पढ़ाई करती है।
गत गुरुवार को आरोपित विश्वनाथ ने उसे फोन कर उसके पिता के बीमार होने की झूठी जानकारी देते हुए गांव बुलाया। पिता के बीमार होने की सूचना पाते ही पीड़िता रात को ट्रेन से मनोहरपुर पहुंची तथा विश्वनाथ को घर ले जाने के लिए फोन कर बुलाया। जिसके बाद विश्वनाथ उसे अपने साथ घर ले गया। इसी दौरान विश्वनाथ ने पीड़िता को गांव पहुंचने से पहले मेदासाई स्थित अपने नवनिर्मित घर ले गया। यहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद विश्वनाथ ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को नहीं बताने की बात कही। मामले को लेकर रविवार की सुबह गांव में पंचायत भी हुई। जिसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत मनोहरपुर थाना में की, जहां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी विश्वनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता राउरकेला में रहकर की पढ़ाई करती है। गुरुवार को आरोपित ने पिता की बीमारी की झूठी सूचना देकर धोखे से मनोहरपुर बुलाया। मनोहरपुर थाना मामला दर्ज किया गया है।
विमलेश कुमार त्रिपाठी, डीएसपी, मनोहरपुर