ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर 17 को
जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड चाईबासा की ब्रांच की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन 17 मार्च सुबह 10 बजे सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 05:57 PM (IST)
संस, चाईबासा : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड चाईबासा की ब्रांच की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन 17 मार्च सुबह 10 बजे सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया जाएगा। शिविर में कराटेकारों के अलावा पूर्व में कराटे संस्थान से जुड़े कराटेकार के साथ-साथ अन्य पुरुष-महिला भी भाग लेंगे। यह शिविर स्व. सीताराम गर्ग की स्मृति में गर्ग परिवार के सौजन्य से किया आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें