मेहनत करेंगे तो भाजपा की जीत पक्की : लक्ष्मण गिलुवा
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : भारत माता कल्याण मंडप भवन सभागार में शुक्रवार को भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : भारत माता कल्याण मंडप भवन सभागार में शुक्रवार को भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यवाही शुरू की। सांसद ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के अध्यक्षों से अब तक के किए गए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने कहा कि 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सभी मंडलों के सभी बूथों पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना है। केंद्र व राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनाकर देश को समृद्धशाली व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए अपना योगदान देना है। सांसद ने कहा कि संगठन मजबूत हो जाए। लोकसभा चुनाव है। मेहनत व परिश्रम करेगें तो भाजपा की जीत निश्चित होगी। साथ ही कहा कि वर्तमान की हमारी सरकार ने कई योजना गरीबों के लिए चलाई है, जो कि पूर्व के सरकार ने यह सब योजना पहले गरीबों के लिए नही लायी। इसलिए कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव के लिए लग जाए।