Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

सोनुवा में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियां जलाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 08:26 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

संवाद सूत्र, सोनुवा : सोनुवा में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियां जलाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। मौके पर पूर्व विधायक ने बिल को काला कानून बताते हुए कहा कि यह सरकार मूलवासी आदिवासियों की बात करती है और उन्हीं को ठगने का काम कर रही है और अफसरशाही को बढ़ावा दे रही है। इस बिल से यहां के मूलवासी-आदिवासियों को अफसरों का कोप भाजन बनना पड़ेगा। यह बिल विधानसभा में किसी भी हालत में पारित होने नहीं दिया जाएगा। अन्यथा सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जिला मंत्री अमरेश प्रधान, गोपाल कर, विनय मेहता, राजेंद्र गोप, अप्पू कपूर, रानी बंदिया एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.