सरदार जगजीत सिंह को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
विश्व हिदू परिषद पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी ने शहर के भगत सिंह चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : विश्व हिदू परिषद पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी ने शहर के भगत सिंह चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने स्व. सरदार जगजीत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विहिप नेता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सामड, अशोक दास, संजय मिश्रा, विजय मेलगांडी, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चाईबासा नगर प्रभारी शेष नारायण लाल, जिला कार्यसमिति सदस्य पवन शंकर पांडेय, शिवलाल रवानी, संजय पासवान, रतनलाल बोदरा, मदन विश्वकर्मा, दीपक सिंह, नगर उपाध्यक्ष छोटेलाल माझी, रोहित गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, नगर मंत्री मोहन यादव, राजेश प्रसाद, अभय साव, कोषाध्यक्ष हरिओम प्रकाश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अर्जित वर्मा, नगर संयोजक राजू कसेरा, नगर सह संयोजक अश्वनी प्रमाणिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तुषारकांत देहुरी, इंद्र लाल विश्वकर्मा, मोहन कच्छप, डा. रणवीर वर्मा, भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद कसेरा, धीरज साव, जितेंद्र बोयपाई, शिवा बोदरा, जोगी प्रसाद, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष केदार नायक समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।