Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 08:28 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ता भगत सिंह चौक में इकट्ठा हुए और महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती पर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात मुख्य मार्ग समेत शहर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने भी जयंती समारोह एवं स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और झाड़ू पकड़कर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में जुटे दिखे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, इंद्रजीत सामाड, अशोक दास, संजय मिश्रा, विजय मेलगांडी, संजय पासवान, मदन विश्वकर्मा, शिवलाल रवानी, प्रखंड अध्यक्ष हरीश मुंडा, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, राजू कसेरा, सोमनाथ रजक, छोटेलाल माझी, रोहित गुप्ता, मोहन यादव, अश्वनी प्रमाणिक, गणेश तांती, चिता देवी, सुनीता देवी, अर्जित वर्मा, अभय कुमार साव, मनोज रजक, बजरंग महानंद, लक्ष्मण भूमिज, इंद्रजीत रवानी, धीरज साव, हरिओम अग्रवाल, राजेश पासवान, जितेंद्र बोयपाई, सूरज साव, नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.