चक्रधरपुर विस से ही लड़ूंगा चुनाव : लक्ष्मण गिलुवा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने शनिवार को साफ कर दिया कि वह चुनाव चक्रधरपुर विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:30 AM (IST)
जासं, चाईबासा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने शनिवार को साफ कर दिया कि वह चुनाव चक्रधरपुर विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। चाईबासा के गांधी मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से कहा कि मेरा चुनाव लड़ना तो पूरी तरह से तय है। इस दौरान एक सवाल आया कि आप सरायकेला विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, इस पर गिलुवा ने कहा कि मैं दूसरी विधानसभा में क्यों जाउंगा। इससे पहले भी मैं चक्रधरपुर विधानसभा चुनाव लड़कर विजयी हुआ हूं। चक्रधरपुर में ही मेरा निवास स्थान है। इसलिए दूसरी जगह से चुनाव लड़ने के लिए तो कभी सोच ही नहीं सकता। चक्रधरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ना मेरा तय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें