बाबरी केस मे बरी होने पर भाजपाइयों ने बांटीं मिठाई
अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपितों को बरी कर दिया है। विवादित मामले में बरी होने की खुशी में चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी ने मिठाई बांटी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, चाईबासा नगर भाजपा प्रभारी शेषनारायण लाल, राजू प्रसाद कसेरा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रंजन भगेरिया, मदन विश्वकर्मा, सोमनाथ रजक आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें