भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी
भारतीय जनता पार्टी की बैठक डीपीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित की गई। इसमें प्रभारी स्वरूप पहुंचे प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय जायसवाल का अभिनंदन किया गया।
जासं, चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी की बैठक डीपीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित की गई। इसमें प्रभारी स्वरूप पहुंचे प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय जायसवाल का अभिनंदन किया गया। बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई एवं मंडल अध्यक्ष के लिए मंडल के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष से नाम की सुझाव लिए गए। स्वागत में प्रताप कटियार, विपिन पुरती, कमलेश राव, अक्षय खत्री, राकेश पांडेय, आलोक झा, अनंत शयनम, दिलीप साव, अंकित मरोड़ा, नारायण पाड़ेया, धीरज साव, मंगता गोप समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।