Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की तबीयत बिगड़ी, रेलवे अस्पताल में कराया गया भर्ती Jamshedpur News

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को डिहाइड्रेशन के साथ निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 02:20 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 02:33 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण  गिलुवा की तबीयत बिगड़ी, रेलवे अस्पताल में कराया गया भर्ती Jamshedpur News
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की तबीयत बिगड़ी, रेलवे अस्पताल में कराया गया भर्ती Jamshedpur News

 चक्रधरपुर, जासं। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की तबीयत बिगड़ गई है। निम्न रक्तचाप की वजह से उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पलात चक्रधरपुर में भर्ती किया गया है। रेलवे अस्पताल के डॉक्टर जी सोरेन गिलुवा का इलाज कर रहे हैं। अब तक 5 बोतल सलाइन चढ़ाया गया है। 

loksabha election banner

डॉक्टर ने बताया कि अभी पूर्व सांसद की तबियत में सुधार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आने पर उनके सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे थे। इस कारण उन्हें डिहाइड्रेशन के साथ निम्न रक्तचाप हो गया था।

हालचाल लेने पहुंचे सुखराम उरांव और अशोक षाड़ंगी। 

लक्ष्मण गिलुवा की तबियत बिगड़ने की जानकारी पाकर पूर्व विधायक व झामुमो नेता सुखराम उरांव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, चक्रधरपुर नगर पर्षद के अध्यक्ष केडी साव अस्पताल पहुंचे और हालचाल जाना।

 हालचाल लेने पहुंचे नगर परिषद उपाध्यक्ष केडी साह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.