उलगुलान आज भी सबकी जुबां पर: पुत्कर हेंब्रम
संवाद सहयोगी, चाईबासा : चें¨जग इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिम
संवाद सहयोगी, चाईबासा : चें¨जग इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी मनीष राम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार ने माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक पुष्कर हेंब्रम ने कहा कि बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से जाना जाता है। बिरसा मुंडा का नाता चाईबासा से भी रहा है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई लुथेरन स्कूल से हुई। कार्यक्रम में अनंत सयम, चंद्र मोहन तियु केशव प्रसाद, महेंद्र विश्वकर्मा, सिकंदर ठाकुर, दौलत दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, जितेंद्र मदेशिया, रोशन गोयल, कौशिक सरकार, राजेश खंडेलवाल, शंकर तुरी, संजू तिर्की, नीरज गुप्ता, ¨पटू प्रसाद, वीर विश्वकर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।