Move to Jagran APP

किरीबुरू में कांग्रेसियों ने बिरसा मुंडा को किया नमन

संवाद सहयोगी, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू को बागडोर दोबारा मिलने के बाद श

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 05:45 PM (IST)
किरीबुरू में कांग्रेसियों ने बिरसा मुंडा को किया नमन
किरीबुरू में कांग्रेसियों ने बिरसा मुंडा को किया नमन

संवाद सहयोगी, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू को बागडोर दोबारा मिलने के बाद शनिवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, बड़ाजामदा और किरीबुरू में कांग्रेसजनों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर किरीबुरू स्थित आदमकद प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेसजन एक घंटा शांतिपूर्ण तरीके से परिसर में बैठे। अंत में कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए सन्नी ¨सकू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जिस जल, जंगल, जमीन के लिए बलिदान दिया, वह सपना आज भी अधूरा है। स्वागत करने वालों में मनोज जामुदा, गुरुचरण ¨सकू, आसिफ अली, मांगा भखला, जमील अख्तर, सुमंत ¨सकू, जगदीश चंद्र ¨सकू, संतोष ¨सकू, श्याम ¨सकू, शिशिर ¨सकू, सुशारन टोपनो, कानूराम बोबोंगा आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.