Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया झामुमो

संवाद सहयोगी, चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा की 118वीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 05:39 PM (IST)
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया झामुमो
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया झामुमो

संवाद सहयोगी, चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा की 118वीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में शनिवार को मनाया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिम ¨सहभूम जिला समिति के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो व जिला सचिव सोनाराम देवगम के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने चाईबासा बस स्टैंड चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर चाईबासा नगर पर्षद उपाध्यक्ष डोमा ¨मज, जिला कोषाध्यक्ष सुनील सिरका, केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई, केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद, केंद्रीय सदस्य प्रेम मुंडारी, जिला परिषद सदस्य शशिभूषण ¨पगुवा, राहुल तिवारी, लखवीर ¨सह राजा, संजय रवि, मंगल ¨सह लागुरी, महावीर प्रसाद गुप्ता आदि ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी एवं मूलवासियों के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए शोषण, जुल्म और अत्याचार से मुक्त Þआबुआ: दिशुम आबुआ: राजÞ का सपना देखा था, वह सपना आज भी अधूरा है। झारखंड में आज आदिवासी एवं मूलवासी विरोधी फासीवादी एवं सामंतवादी विचारधारा वाली सरकार है, जो झारखंड को अपना उपनिवेश बनाकर यहां के जल, जंगल, जमीन और खनिज को लूटने की मंशा रखते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.