बिरसा मुंडा के संघर्ष व बलिदान से लें प्रेरणा : संजय सिन्हा
संवाद सूत्र, सोनुवा : सोनुवा एवं गुदड़ी में बिरसा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सुबह स्कूली बच्
संवाद सूत्र, सोनुवा : सोनुवा एवं गुदड़ी में बिरसा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सुबह स्कूली बच्चों ने अपने-अपने विद्यालय क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली एवं बिरसा जयंती व राज्य स्थापना दिवस का संदेश दिया। इस दौरान स्कूलों में शिक्षकों एवं बच्चों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। सोनुवा के सीतानाथ महतो विद्या मंदिर स्कूल में समारोहपूर्वक बिरसा जयंती मनाई गई। यहां मुख्य अतिथि के रूप में गुदड़ी के पूर्व बीडीओ संजय सिन्हा ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए उनके संघर्ष एवं बलिदान के बारे में बताया। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनारायण महंत, शिवचरण प्रधान, स्कूल के प्रधानाचार्य गोवर्धन महतो ने भी बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं मध्य विद्यालय महुलडीहा में बीईईओ सतेंद्र त्रिपाठी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाते हुए बिरसा जयंती मनाई। गुदड़ी के प्रखंड प्रमुख सोमा रूगु एवं आजसू नेता बिरसा मुंडा ने बिरसाईत समुदाय के लोगों के साथ लोढ़ाई बाजार स्थित
बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप जलाकर बिरसा जयंती मनाया। मौके पर बिरसाईत समुदाय के लोगों ने भी सभा की।