जग्गी जी के निधन से विहिप को बड़ी क्षति : जुगल किशोर
विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर विहिप नेता स्वर्गीय जगजीत सिंह के आवास आए और उनके परिजनों से मुलाकात की। मौके पर जुगल किशोर ने कहा कि जग्गी जी विहिप के बहुत पुराने कार्यकर्ता थे।
जासं, चक्रधरपुर : विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर विहिप नेता स्वर्गीय जगजीत सिंह के आवास आए और उनके परिजनों से मुलाकात की। मौके पर जुगल किशोर ने कहा कि जग्गी जी विहिप के बहुत पुराने कार्यकर्ता थे। संगठन द्वारा उन्हें जो भी कार्य दिया जाता था वो निष्ठापूर्वक करते थे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते थे। उनके निधन से विहिप को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जुगल किशोर ने कहा कि विश्व हिदू परिषद इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। इसके बाद विहिप के केंद्रीय मंत्री ने जिला सामाजिक समरसता प्रमुख भास्कर मिश्रा के आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। धर्मान्तरण, लव जिहाद, धर्मप्रसार जैसे विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर प्रांत धर्मप्रसार सह प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, विभाग धर्मप्रसार प्रमुख शंकर राव, विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जैन, जिला मंत्री गोनू जायसवाल, गौ रक्षा जिला प्रमुख सरवन ठाकुर, जिला सत्संग प्रमुख कुंज बिहारी मिश्रा, विहिप नेता गणेश मुखी, नगर मंत्री विशाल बर्मन, रमेश पासवान उपस्थित रहे।