विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Rail : भुज-शालीमार एक्सप्रेस को मिला अंजार स्टेशन पर ठहराव, 22 सितंबर को बदलेगा रूट

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:10 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने भुज-शालीमार एक्सप्रेस (22829/22830) के लिए अंजार स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव घोषित किया है।

भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. ट्रेन 22829/22830 के लिए दो मिनट का ठहराव मंजूर।

  2. 22 सितंबर को ट्रेन 22829 का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

जासं, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन नंबर 22829/22830 भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए राहत भरी घोषणा की है। 
 
रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे के अंतर्गत आने वाले अंजार स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रायोगिक तौर पर (Experimental Halt) दो मिनट का ठहराव मंजूर कर दिया है।
 

ट्रेन का नया समय-सारणी

रेलवे प्रशासन से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार:

  •     ट्रेन नंबर 22829 (भुज-शालीमार एक्सप्रेस): 15 सितंबर को भुज स्टेशन से रवाना होने वाली यह ट्रेन दोपहर 03:45 बजे अंजार स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 03:47 बजे शालीमार के लिए प्रस्थान करेगी।
  •     ट्रेन नंबर 22830 (शालीमार-भुज एक्सप्रेस): 19 सितंबर को शालीमार से खुलने वाली यह ट्रेन दोपहर 01:09 बजे अंजार स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद दोपहर 01:11 बजे भुज के लिए रवाना होगी।


22 सितंबर को रूट डायवर्जन, गांधीधाम नहीं जाएगी ट्रेन

रेलवे ने आगे बताया कि 22 सितंबर को रूट डायवर्जन के कारण ट्रेन नंबर 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग गोपालपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 
 
इस बदलाव के कारण यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन से नहीं गुजरेगी। डायवर्जन के चलते 22 सितंबर को यह ट्रेन दोपहर 03:58 बजे अंजार स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद शाम 04:00 बजे शालीमार के लिए रवाना होगी।


रेलवे के इस निर्णय से अंजार और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा होगी।