Move to Jagran APP

उपाध्यक्ष विमान, सह सचिव शुभ्रांशु व कोषाध्यक्ष सुशांत चुने गए निर्विरोध

बंगाली सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम रवींद्र भवन चाईबासा का चुनाव 7 पदों पर किया गया। इसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव संयुक्त सचिव सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 12:13 AM (IST)
उपाध्यक्ष विमान, सह सचिव शुभ्रांशु व कोषाध्यक्ष सुशांत चुने गए निर्विरोध
उपाध्यक्ष विमान, सह सचिव शुभ्रांशु व कोषाध्यक्ष सुशांत चुने गए निर्विरोध

जासं, चाईबासा : बंगाली सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम रवींद्र भवन चाईबासा का चुनाव 7 पदों पर किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए किया गया। जबकि सह कोषाध्यक्ष का पद पर कोई भी सदस्य हिस्सा नहीं लेने के कारण चुनाव नहीं हुआ। इसमें उपाध्यक्ष विमान कुमार पाल, सह सचिव शुभ्रांशु राय व कोषाध्यक्ष सुशांत राय को विजयी घोषित किया गया। मतगणना का कार्य देर शाम चल रहा था। अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद की घोषणा देर रात की जाएगी। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव पदाधिकारी मदन मोहन दरीपा, चुनाव पदाधिकारी गोपाल चटर्जी व सुप्रियो फौजदार के साथ सहयोगी स्वरूप राजित हुई व देवाशीष चटर्जी की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। बंगाली सेवा समिति की ओर से रवींद्र भवन चाईबासा का चुनाव पहली बार वोटिग से किया गया। इसके पहले सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चुनाव किया जाता था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.