पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ने जागरूकता अभियान
पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की ओर से व्यवसायिक जागरूकता अभियान सदर बाजार क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बीच चलाया गया।
जासं, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की ओर से व्यवसायिक जागरूकता अभियान सदर बाजार क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बीच चलाया गया। इस अभियान के तहत संस्था की ओर से व्यवसायियों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दुकानदारी करना एवं मास्क का प्रयोग करना तथा जो ग्राहक आते हैं उनसे भी मास्क का प्रयोग करने का आग्रह करने को कहा गया। साथ ही साथ व्यवसायियों के बीच फेस मास्क और हैंडवाश का वितरण किया गया। अभियान में सदर एसडीओ परितोष कुमार ठाकुर की भी उपस्थिति रही। अभियान को सफल बनाने में अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, कुणाल सर्राफ, संस्थापक विकास
चंद्र मिश्रा, राकेश बुधिया, अमित अग्रवाल, ओम प्रकाश केडिया, प्रभात
दोदरजका, छोटू गुप्ता, श्याम बिहारी गोयनका, पंकज भालोटिया, अजय गुप्ता व रघुनंदन पिरोजीवाला आदि उपस्थित थे।