Move to Jagran APP

2009 में मात्र 290 मत से हारे थे सुखराम

पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर सीट पर वर्ष 2009 में कड़े मुकाबले में मात्र 290 मत से हार गए थे पूर्व विधायक सुखराम उरांव। 2009 के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा ने उन्हें हराया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:38 AM (IST)
2009 में मात्र 290 मत से हारे थे सुखराम
2009 में मात्र 290 मत से हारे थे सुखराम

जासं, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर सीट पर वर्ष 2009 में कड़े मुकाबले में मात्र 290 मत से हार गए थे पूर्व विधायक सुखराम उरांव। 2009 के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा ने उन्हें हराया था। जिसमें लक्ष्मण गिलुवा को 26984 वोट मिले थे, जबकि सुखराम उरांव को 26694 वोट मिले थे। उस चुनाव में सुखराम उरांव ने झामुमो से चुनाव लड़ा था।

loksabha election banner

2009 में 14 प्रत्याशी खड़े थे मैदान में

वर्ष वर्ष 2009 में चक्रधरपुर सीट पर कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। जिसमें लक्ष्मण गिलुवा को जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर सुखराम उरांव थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के सुखदेव हेम्ब्रम, चौथे स्थान पर आजसू के दशरथ उर्फ कृष्णा गागराई, पांचवें स्थान पर अविनाश पुरती एवं छठे स्थान पर राजा हेम्ब्रम राजद के काबिज हुए थे। जबकि आठ ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्हें 2000 से भी कम मत मिले। इनमें इंद्रनाथ हो, सिकंदर जामुदा, प्रेमचंद मुर्मू, सोनाराम लोवादा, बहादुर उरांव, माझी सोय, सुखराम जोंको एवं सुरेन्द्र हांसदा शामिल थे।

किसे मिले थे कितने वोट

1. लक्ष्मण गिलुवा भाजपा : 26984

2. सुखराम उरांव झामुमो : 26694

3. सुखदेव हेम्ब्रम कांग्रेस : 12202

4. दशरथ गागराई आजसू : 12189

5. अविनाश पुरती जभासपा : 5827

6. राजा हेम्ब्रम राजद : 2022

7. इंद्र नाथ हो एआईटीसी : 1504

8. सिकंदर जामुदा आईएनडी : 1467

9. प्रेमचंद्र मुर्मू यूजीडीपी : 1429

10. सानाराम लोआदा बीएसपी : 1416

11. बहादुर उरांव सीपीआई : 1393

12. माझी सोय आरडीपी : 1274

13. सुखराम जोंको झारखंड पार्टी : 870

14. सुरेन्द्र हांसदा निर्दलीय : 625


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.