नगर पार्षद चुनाव की तैयारी को कांग्रेस ने की बैठक
चाईबासा : चाईबासा नगर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीत शर्मा की
चाईबासा : चाईबासा नगर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीत शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू ने कहा कि चुनाव आयोग ने चाईबासा सहित राज्य भर में नगर पार्षद या नगर निगम का चुनाव राजनितिक दल के चुनाव चिन्ह से कराने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी से चाईबासा में राजनीति करने वालों के लिए नगर पार्षद चुनाव अपना भाग्य अजमाने का सुअवसर है। इसलिए चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद सहित वार्ड पार्षद की दावेदारी के लिए जिलाध्यक्ष के पास आवेदन देंगे। बैठक में राहुल आदित्य, त्रिशानु राय, महेंद्र जमुदा, महावीर बिरुली, नीला नाग, सलीम, फिरोज असरफ, संतोष खालको, मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।