राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशीप में भाग लेंगे झाखंड के 15 कराटेकार
चाईबासा : जेकेएआइ राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड राज्य के 15 कराटेकार भाग लें
चाईबासा : जेकेएआइ राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड राज्य के 15 कराटेकार भाग लेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जेकेएआइ के अध्यक्ष पंकज कुमार ¨सह ने कहा कि 35वीं केकेएआइ राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 जनवरी तक रायपुर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। इसमें अमर ¨सह तुबीड़ को कप्तान बनाया गया है। जबकि निरंजन कुमार दास, रवि मछुआ, गणेश सोय, सामु तियु, रितिक देवगम, उमेश चन्द्र ¨सकू, राणा घोष, राजा घोष, अमृत ¨सह, अमरजीत रेय एवं राहुल कुमार शामिल हैं। इसमें टीम मैनेजर सेंसाई अमरेश अनीष एवं कोच सेंसाई पंकज कुमार ¨सह को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की टीम राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एसआर रुंगटा के सहयोग से जा रही है। टीम 19 जनवरी को चक्रधरपुर से रायपुर के लिए रवाना होगी।