Move to Jagran APP

जल्द हो आरोपितों की गिरफ्तारी : बलमुचू

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 06:19 PM (IST)
जल्द हो आरोपितों की गिरफ्तारी : बलमुचू
जल्द हो आरोपितों की गिरफ्तारी : बलमुचू

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू शनिवार को बंगाली एसोसिएशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विगत दिनों दुर्गाबाड़ी में हुई घटना की जानकारी ली। पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने घटना की भ‌र्त्सना करते हुए कहा कि यह आस्था का मामला है। किसी को भी किसी धर्म-समुदाय का अपमान करने की इजाजत नहीं है। चक्रधरपुर एक शांति प्रिय शहर है, लेकिन कुछ लोग यहां अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। चोरी की बात समझ आती है, लेकिन छेड़छाड़ समझ से परे है। उन्होंने घटना के पीछे गहरी साजिश का अंदेशा जताया। बलमुचू ने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रशासन को मामले की तह तक जाने की जरूरत है। उन्होंने बंगाली एसोसिएशन के सदस्यों से कहा हम आपके साथ है और मिलकर असामाजिक तत्व से लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने चक्रधरपुर के डीएसपी सकलदेव राम से फोन पर पुलिसिया कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। बताया कि डीएसपी ने आश्वासन दिया है। पुलिस पूरी तत्परता से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद विनय बर्मन, एसके सेन, प्रवीर प्रमाणिक, विजय गांगुली, करण महतो, कांग्रेस नेता दीनबंधु घोष, अंबरनाथ राय चौधरी, राजेश शुक्ला, सुभाष नाग, अमिताभ चटर्जी, ललित बांदिया, राम ¨सह संवैया, मनमोहन प्रसाद, विजय सुंबरूई, विजय ¨सह सामाड आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.