एपीआइ ने की तैयारियों की समीक्षा
बुधवार को अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआइ) प्रदेश कमेटी की बैठक चक्रधरपुर के पोटका में सुब्रत प्रधान की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : बुधवार को अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआइ) प्रदेश कमेटी की बैठक चक्रधरपुर के पोटका में सुब्रत प्रधान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश की जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। सभी जिलों में संगठन के कामकाज की समीक्षा हुई। बताया गया कि झारखंड के उपचुनाव में एपीआइ दुमका सीट से महिला प्रत्याशी दुलड़ मरांडी को लड़ा रही है। जिसकी तैयारी जोर पर है। जिला सचिव सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामहरि गोप ने कहा कि एपीआइ अब झारखंड में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। आदिवासी-मूलवासी बड़े पैमाने पर पार्टी से जुड़ रहे हैं। युवा वर्ग सबसे ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में पार्टी के सुखलाल सामड, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुशील डांग, जिला सह सचिव विकास अंगारिया, सरायकेला के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विश्वविजय मार्डी, एपीआइ के सक्रिय कार्यकर्ता बासिल हेम्ब्रम, गुनाराम मुंडारी, लाल माझी, दीनू पाड़ेया, अजय कुमार दास, सालू सामड, सुमित महतो आदि मौजूद रहे।