Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मनोहरपुर : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ग्यारह सूत्री मांगों क

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 06:37 PM (IST)
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मनोहरपुर : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर संघ की प्रखंड अध्यक्ष अर्चना महतो के नेतृत्व में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद सेविकाओं व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को पूरी करने समेत मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। संघ अध्यक्ष अर्चना महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सभी सेविकाओं को न्यूनतम 21 हजार व सहायिकाओं को 15 हजार मानदेय घोषित करें। इसके अलावा सेविकाओं को वरीयता के आधार पर पर्यवेक्षिका के रिक्त पदों पर प्रोन्नति दे। साथ ही सेविकाओं व साहायिकाओं का बीमा योजना व पेंशन योजना से जोड़े। उन्होंने संघ से सभी 11 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की। कहा कि मांगे पूर्ण नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर संघ के मार्टिन मुर्मू, अल्बिना लुगुन, सावित्री देवी, रोजलिन हेम्ब्रम समेत मनोहरपुर-आंनदपुर प्रखंड के सभी 226 आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिका मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.