विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Rail: आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से 21 से 27 सितंबर तक 8 ट्रेनें रद, 6 शॉट टर्मिनेट

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:02 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 21 से 27 सितंबर तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण रेल परिचालन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आद्रा रेल मंडल में 21-27 सितंबर तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम।

  2. कुल 8 ट्रेनें रद्द, 6 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।

  3. यात्री हेल्पलाइन 139 पर ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचें।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 21 से 27 सितंबर तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। 

 
इस दौरान रेलवे ने विभिन्न तिथियों में 08 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने तथा 06 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट आंशिक रूप से रद कर चलाने की घोषणा की है। 
 
ट्रेनों के रद व मार्ग में बदलाव होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले 139 हेल्पलाइन नंबर, आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें। 
 

ये ट्रेनें रहेंगी रद 

  • ट्रेन नंबर 68046/68045 (आद्रा - आसनसोल - आद्रा मेमू): 21, 22, 23, 24, 25 और 27 सितंबर।
  • ट्रेन नंबर 68077/68078 (आद्रा - भागा - आद्रा मेमू): 22, 25 और 27 सितंबर।
  • ट्रेन नंबर 63594/63593 (आसनसोल - पुरूलिया - आसनसोल मेमू): 21 और 24 सितंबर।
  • ट्रेन नंबर 68053/68054 (आद्रा - बराभूम - आद्रा मेमू): 21 और 24 सितंबर।
 

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलेंगी

  • टानगर - आसनसोल - बराभूम चक्रधरपुर मेमू (68056/68060): 25, 26 और 27 सितंबर को यह ट्रेन केवल आद्रा तक ही चलेगी।
  • खड़गपुर - हटिया मेमू एक्सप्रेस (18035/18036): 21 और 24 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन पर समाप्त और वहीं से शुरू होगी।
  • आसनसोल - पुरूलिया - आसनसोल मेमू (63594/63593): 22, 23, 26 और 27 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।