South Eastern Railway: चक्रधरपुर मंडल में 5 से 11 अक्टूबर के बीच रद रहेंगी कई ट्रेनें, यात्रा से पहले जांच लें स्थिति
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 5 से 11 अक्टूबर तक रेल परिचालन प्रभावित ...और पढ़ें

रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद करने की घोषणा की है, जबकि 08 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा।
HighLights
आद्रा रेल मंडल में 5 से 11 अक्टूबर तक विकास कार्य जारी।
कुल 10 ट्रेनें रद्द, 8 शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की गईं।
दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में जारी विकास कार्यों और लाइन ब्लॉक के कारण 05 से 11 अक्टूबर के बीच रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद करने की घोषणा की है, जबकि 08 ट्रेनों को गंतव्य से पहले (शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन) ही रोक दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, 02 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों दैनिक यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों का अद्यतन समय-सारिणी अवश्य जांच लें।
ये ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रहेंगी रद:
- आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (68046/68045): 05 से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद।
- आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078): 06, 09 और 11 अक्टूबर को रद।
- झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू (68023/68024): 05, 08 और 10 अक्टूबर को रद।
- आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू (68053/68054): 11 अक्टूबर को रद।
- खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू (68013/68014): 05, 08 और 10 अक्टूबर को रद।
शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलने वाली ट्रेनें
- आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 05, 08 और 10 अक्टूबर को केवल आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी।
- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 05, 06, 07 और 11 अक्टूबर को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी।
- आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू (68053/68054): 05, 07, 08 और 10 अक्टूबर को केवल पुरुलिया तक ही चलेगी।
- खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 06 और 11 अक्टूबर को आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग :
- टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601): 05, 07, 08 और 10 अक्टूबर को टाटानगर से खुलने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर हटिया जाएगी।
- टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 05, 06 और 11 अक्टूबर को यह ट्रेन गढ़ध्रुबेश्वर और जॉयचंडी पहाड़ होते हुए आसनसोल पहुंचेगी। इन तिथियों में यह ट्रेन आद्रा स्टेशन नहीं जाएगी।
