अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक से गिरे दो युवक
जासं चाईबासा चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अनियंत्रित त
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 08:56 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:18 AM (IST)
जासं, चाईबासा : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चांदमारी चक्रधरपुर निवासी 42 वर्षीय श्याम लाल साहू और पोटरखोली निवासी 30 वर्षीय छोटेलाल शामिल हैं। दोनों घायलों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद गंभीर रूप से घायल श्याम लाल साहू को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। श्याम लाल साहू के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई है। वहीं छोटेलाल को सिर एवं हाथ पैर में चोट लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें