सांप के काटने से महिला गंभीर
संवाद सूत्र मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा पंचायत की पोखरटांड निवासी हल्यानी लकड़ा (35)
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 08:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड के रायकेरा पंचायत की पोखरटांड निवासी हल्यानी लकड़ा (35) को सोमवार देर शाम जहरीले चित्ती सांप ने काट लिया। उसे गंभीर अवस्था में देर रात उपचार के लिए सीएचसी मनोहरपुर में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित महिला का स्थानीय चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इस बाबत पीड़ित महिला ने बताया कि वह शाम को लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान उसके दाएं पैर की उंगली में चित्ती सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालात बिगड़ने लगी। वहीं उनके परिजनों ने उन्हें सीएचसी मनोहरपुर में भर्ती कराया। जहां पीड़ित महिला का उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें