ट्रेन से गिरकर गुमला का युवक घायल
रविवार की सुबह चाईबासा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से गिर गया। घायल युवक की पहचान गुमला निवासी 27 वर्षीय शनि उरांव के रूप में की गई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चाईबासा : रविवार की सुबह चाईबासा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से गिर गया। घायल युवक की पहचान गुमला निवासी 27 वर्षीय शनि उरांव के रूप में की गई है। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रेन से गिरने के कारण युवक के सिर मे गंभीर चोट आई है। घटना में उसका एक हाथ भी टूट गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल के मेल वार्ड स्थित 28 नंबर बेड पर उसका इलाज चल रहा है। युवक के परिजनों की तलाश चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें