विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway Update: चेंगैल यार्ड रीमॉडलिंग से हावड़ा-बाड़बिल जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें रद

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:17 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में 09 से 11 अक्टूबर तक चेंगैल यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 9 प्रमुख ...और पढ़ें

तकनीकी विकास कार्य के चलते रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 09 प्रमुख ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है।

तकनीकी विकास कार्य के चलते रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 09 प्रमुख ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है।

HighLights

  1. खड़गपुर डिवीजन में 09 से 11 अक्टूबर तक चेंगैल यार्ड रीमॉडलिंग।

  2. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन अंतर्गत चेंगैल यार्ड में 09 से 11 अक्टूबर के बीच यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। 
 
इस गैर-इंटरलॉकिंग और तकनीकी विकास कार्य के चलते रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 09 प्रमुख ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है। 

एनआई कार्य के कारण ऐन वक्त पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
 
रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची: 
  • 12021/12022 हावड़ा-बाड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस: 09 और 11 अक्टूबर को रद रहेगी।
  • 22861 हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 09 और 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
  • 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 09 और 11 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
  • 12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 09 अक्टूबर को रद रहेगी।
  • 18005/18006 हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद रहेगी।
  • 18011/18012 हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा (भाया आद्रा) एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद रहेगी।
 
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक पूछताछ प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।