विजय ¨सह सोय की 62वीं जयंती आज
जासं, चक्रधरपुर : पूर्व सांसद विजय ¨सह सोय की 62वीं जयंती रविवार को मनाई जाएगी। इतवारी बाजार स्थित सांई कुटीर आवास स्थित समाधि स्थल पर सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
जासं, चक्रधरपुर : पूर्व सांसद विजय ¨सह सोय की 62वीं जयंती रविवार को मनाई जाएगी। इतवारी बाजार स्थित सांई कुटीर आवास स्थित समाधि स्थल पर सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी कांग्रेस नेता अंबर राय चौधरी ने दी। उन्होंने बताया दिवंगत नेता विजय ¨सह सोय ¨सहभूम के सांसद रहने के अलावा खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रहे थे। अविभाजित बिहार राज्य के एक कद्दावार नेता के रूप में उनकी पहचान थी। अपने जीवनकाल में उन्होंने क्षेत्र का विकास के अलावा क्षेत्र के गरीब, आदिवासियों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। 10 अप्रैल 2000 में चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में विजय सोय की अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हत्या कर दी थी। चौधरी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पार्टी के कई नेता भाग लेंगे।